एक वृद्ध की मौत
बहुत से समाज सेवियों की भीड़ उभर आई
सहायता पहुँचाने में एक ,प्रतिस्पर्धा नजर आई
कोई वाहन देने को तैयार
कोई दाह संस्कार का बोझ उठाने को तैयार
मैं चकित था भीड़ में हर उम्र ,जात और मज़हब के लोग
मरने वाला
कोई बड़ा नेता ,अधिकारी या रुतबे से पूर्ण नहीं था
फिर इतनी भीड़ क्यों
सहज ही उत्तर मिल गया
मेरा अंतर हिल गया
इतने सारे समाज सेवियों को जन्म देने के लिए
उसकी विधवा का जवान होना काफी था |

No comments:
Post a Comment