Search This Blog

Monday, November 28, 2011

kavita

एक वृद्ध की मौत
बहुत से समाज सेवियों की भीड़ उभर आई
सहायता पहुँचाने में एक ,प्रतिस्पर्धा  नजर आई
कोई  वाहन देने को तैयार
कोई दाह संस्कार का बोझ उठाने को तैयार
मैं चकित था भीड़ में हर उम्र ,जात और मज़हब के लोग
मरने वाला
कोई बड़ा  नेता  ,अधिकारी या रुतबे से पूर्ण  नहीं था
फिर इतनी भीड़ क्यों
सहज ही उत्तर मिल गया
मेरा अंतर हिल गया
इतने सारे समाज सेवियों को जन्म देने के लिए
उसकी विधवा का जवान होना काफी था |
उसकी विधवा का जवान होना काफी था |