राष्ट्रीय संकट
१- राष्ट्रीय संकट पर हमारे नेता एक हुआ करते हैं |
वरना अलग -अलग श्रृंगालों सा हुआ-हुआ करते हैं |
बादल,बीबी और बॉस
२- बादल ,बीबी और बास तीनो में अच्छी समानता है
ये कब - कहाँ बरस जांए कौन जनता है |
थूंक कर चाटना
३-पार्टी से निष्काशित नेता कहते हैं
राजनीति की खायी को
बातचीत से पाटा जाता है
आप कुछ भी कह लें
हम समझ गए थूंक कर कैसे चाटा जाता है|
No comments:
Post a Comment